-
☰
उत्तर प्रदेश: कैंब्रिज पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का किया भव्य आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के आदर्श नगर पंचायत कछवा स्थित कैंब्रिज पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के आदर्श नगर पंचायत कछवा स्थित कैंब्रिज पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव उपस्थित रहीं। सचिव पल्लवी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में न्याय और अधिकारों की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि यह तभी संभव है जब महिला और पुरुष दोनों समान रूप से जागरूक, शिक्षित और सशक्त हों। शिविर की अध्यक्षता एड. मनीष सिंह ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना रहा। साथ ही सड़क किनारे छोटे दुकानदारों एवं वेंडरों के अधिकारों तथा उनसे संबंधित कानूनों पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर एड. सुरेश कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वेंकटेश राय द्वारा किया गया, जिसने पूरे आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। कार्यक्रम में पत्रकार भानु प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अंजनी मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय तक उनकी पहुंच को और अधिक सुलभ बनाना रहा।
उत्तर प्रदेश: भीषण जाम और जर्जर सड़कों से जनता परेशान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: करहिया होम्योपैथिक केंद्र हुआ बंद, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से सियामुनी बनीं आत्मनिर्भर, मजदूरी से व्यवसाय तक का सफर
छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर सीसी रोड का अनोखा उद्घाटन, सामाजिक समरसता की बनी मिसाल