Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भीषण जाम और जर्जर सड़कों से जनता परेशान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravin Kumar Jain , Date: 15/04/2026 05:17:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pravin Kumar Jain ,
  • Date:
  • 15/04/2026 05:17:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ललितपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ललितपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई। रेलवे स्टेशन से घंटाघर जाने वाले मुख्य मार्ग पर होटल ग्रांड सिद्धि/ललित पैलेस के सामने पिछले आधे घंटे से अधिक समय से भीषण जाम लगा हुआ है। स्थिति यह है कि सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग खासे परेशान दिखे।

सड़क की खराब हालत बनी बड़ी वजह

वहीं, मड़ावरा से महरौनी मार्ग पर सड़क की जर्जर स्थिति भी हादसों का कारण बन रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासतौर पर बल्क ड्रग पार्क के पास सड़क की हालत अत्यंत खराब है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत हो रही है और न ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।