Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर बालिका गृह पहुंची कानपुर पुलिस, बालिकाओं से राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का भरोसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 29/08/2026 10:01:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:01:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर शुक्रवार दिनांक 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉक्टर विपिन ताडा द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचकर वहां निवासरत बालिकाओं से राखी बंधवाई गई, तथा उन्हें फल एवं मिठाइयां वितरित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर शुक्रवार दिनांक 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉक्टर विपिन ताडा द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचकर वहां निवासरत बालिकाओं से राखी बंधवाई गई, तथा उन्हें फल एवं मिठाइयां वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकार, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई।

 

बालिकाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं, ऑनलाइन शिकायत एवं जनसुविधाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता, संवाद एवं सुरक्षा संबंधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर राजकीय बालिका गृह में आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं के साथ पुलिस के आत्मीय एवं संवेदनशील संवाद को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नवाबगंज श्री राजकेसर, महिला उपनिरीक्षक शिवानी, महिला आरक्षी ज्योति सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।