Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 100 छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, कई तरीके की दी गई जानकरी 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 29/08/2026 10:50:25 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:50:25 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देश एवं नेतृत्व में नशा मुक्ति पुलिस टीम ने थाना सदर क्षेत्र के गांव नियाना में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देश एवं नेतृत्व में नशा मुक्ति पुलिस टीम ने थाना सदर क्षेत्र के गांव नियाना में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत शहीद बलजीत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 100 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव के सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। टीम ने नशे की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ितों को उपचार और नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गांव में नशा तस्करी से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई।

पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने के लिए भी पहल की। अभियान के दौरान हिसार क्षेत्र में दो नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जिनमें से एक को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार दवा दिलाई गई। इसके अलावा सात नशा पीड़ितों को दूसरी बार दवा उपलब्ध कराई गई। वहीं नियाना एवं हिसार क्षेत्र के पांच नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराई गई। इस तरह कुल 13 नशा पीड़ितों को उपचार और दवा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अनीता अहलावत सहित शिक्षकगण और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। हिसार पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूक रहें और नशा तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related News

उत्तर प्रदेश: एनसीसी इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में समृद्धि यादव ने हासिल किया तीसरा स्थान, डीएवी स्कूल का बढ़ाया गौरव

हरियाणा: चमार समाज ने मुख्यमंत्री के फैसले के विरोध में प्रदर्शन का किया ऐलान, 29 अगस्त को हुआ पदयात्रा और पुतला दहन

हरियाणा: रक्षाबंधन पर विधायक विनोद भयाना को 24 गाइड्स ने बांधी राखी, बेटियों को दिए गए उपहार 

हरियाणा: रक्षाबंधन पर डीसी राहुल नरवाल को 38 गाइड्स ने बांधी राखी, बच्चों को मिला अनुशासन और सफलता का संदेश

राजस्थान: टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की साइबर ठगी का गिरोह बेनकाब, 11 ठग गिरफ्तार

हरियाणा: श्याम बाबा की झांकी में महिला की सोने की बाली चोरी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार


Featured News