-
☰
उत्तर प्रदेश: राखी के धागे में बंधा भाईचारा, जमील अहमद ने निभाई 20 साल पुरानी परंपरा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर नगर के जाने माने सज्जन, वरिष्ठ समाज सेवी व्यक्ति पूर्व चैयरमैन पद के उम्मीदवार जमील अहमद (फोरमैन) ने बहन भाई के प्रेम के चलन को कायम रखते हुए सामाजिक सद्भाव एंव रक्षाबंधन त्योहार की परंपरा को निभाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर नगर के जाने माने सज्जन, वरिष्ठ समाज सेवी व्यक्ति पूर्व चैयरमैन पद के उम्मीदवार जमील अहमद (फोरमैन) ने बहन भाई के प्रेम के चलन को कायम रखते हुए सामाजिक सद्भाव एंव रक्षाबंधन त्योहार की परंपरा को निभाया। लगभग 20 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के प्रेम की अनूठी परंपरा के अनुसार जमील अहमद ने बहनों से राखी बंधवाई और रक्षाबंधन की रस्मों को अदा किया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जमील अहमद (फोरमैन) वरिष्ठ समाजसेवी ने बहनों सोनिया, साक्षी एवं लक्ष्मी के हाथों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को प्रेम, सम्मान और स्नेह के साथ मनाया। बताया गया कि जमील अहमद पिछले 20 वर्षों से रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व को इसी प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ मनाते आ रहे हैं। हर वर्ष बहनों के हाथों से अपने हाथ में राखी बंधवाकर वे भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का ही पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और अपनापन निभाने का संकल्प भी है। बेटियां और बहनें परिवार की खुशियों की पहचान होती हैं, और उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राखी बांधने वाली बहनों सोनिया, साक्षी एवं लक्ष्मी ने भी जमील अहमद को राखी बांधकर उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।