-
☰
उत्तर प्रदेश: CMO का 30 साल पुराना बंगला खाली कराने की तैयारी, डॉक्टरों में दिखा आक्रोश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के बंगले को लेकर हड़कंप मच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के बंगले को लेकर हड़कंप मच गया है। महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित बंगला सीडीओ को देने की प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। जबकि सीएमओ को सर्किट हाउस के पास काफी कम क्षेत्रफल वाला फ्लैट देने पर विचार किया जा रहा है। कहा- सीएमओ को अन्यत्र बंगला न दिया जाए। इससे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ अपने सर्वोच्च अधिकारी के पक्ष में आ गया है। अन्य संगठनों के डॉक्टरों में भी आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। कहा कि सीएमओ का बंगला जहां है वहीं रहने दिया जाए। 30 वर्षों से सीएमओ के लिए आवंटित है यह बंगला एमजी मार्ग पर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय मोड़ के पास वर्तमान सीएमओ डॉ. एके तिवारी का बंगला है। सीएमओ के लिए यह बंगला आवंटित हुए 30 साल से अधिक हो चुके हैं। इसमें सीएमओ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन इस तैयारी में है कि यह बंगला सीडीओ को दे दिया जाए, जबकि सीएमओ को सर्किट हाउस के पास सरकारी फ्लैट में भेजा जाएगा। बंगला खाली कराना अनुचित बताया इस संबंध में डॉक्टरों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ. अंकिता पांडेय, महामंत्री डॉ. अनुपम द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. अंकित राजा, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. जीतेंद्र कुमार सिंह, डॉ. नीरज पटेल आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सर्वोच्च अधिकारी से बंगला खाली कराया जाना अनुचित है। इसलिए हो रहा बंगले में बदलाव दो अधिकारियों के बंगले में बदलाव की वजह स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय को विस्तार देने और उच्चीकरण के लिए मिली अतिरिक्त जमीन है। दरअसल पूल्ड हाउस की काफी बड़ी जमीन एसआरएन चिकित्सालय के हक में लीज पर मिल गई है। यह कदम शासनादेश पर उठाया गया है। इसी पूल्ड हाउस पर कई सरकारी बंगले हैं, जिनमें सीडीओ का बंगला भी एमजी मार्ग पर है। इन बंगलों को ध्वस्त कर जमीन पूरी तरह से खाली कराया जाना है। यहां से अधिकारियों को दूसरी जगह आवास दिए जाने हैं इसलिए सीडीओ के लिए सीएमओ का बंगला तय किया गया है। छह सितंबर को एकजुट होंगे डॉक्टर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एल्युमिनाई सभागार में छह सितंबर को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक सुबह 9.30 बजे से होगी। इसमें जनपद के समस्त डॉक्टरों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। संघ का कहना है कि सीएमओ का आवास नहीं छीना जाए, इसलिए इसके लिए डॉक्टरों की एक बड़ी ताकत जुटानी होगी।
उत्तर प्रदेश: सजी बिरहा की महफिल, राजेश यादव और अंशिका कुशवाहा के मुकाबले पर झूमे हजारों श्रोता
असम: जागीरोड में विकास कार्यों की सौगात, नगांव चुनाव को लेकर मंत्री हजारिका का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, PAC और पुलिस का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, 56 वर्षीय एक मौलाना पर लगे आरोप
उत्तर प्रदेश: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा ने बांधा समां
मध्य प्रदेश: भवन अनुमति में देरी से बढ़ी परेशानी, नगर निगम की जवाबदेही पर उठे सवाल