-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं एंव बालिकाओं की सुविधा व रक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू बृहस्पतिवार 7 मई को जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज 5,0 द्वितीय चरण के तहत समस्त थानों पर तैनात मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एंव बालिकाओं को जागरूक करने हेतू विशेष अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं एंव बालिकाओं की सुविधा व रक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू बृहस्पतिवार 7 मई को जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज 5,0 द्वितीय चरण के तहत समस्त थानों पर तैनात मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एंव बालिकाओं को जागरूक करने हेतू विशेष अभियान चलाया गया। नारी सशक्तिकरण, महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एंव स्वावलंबन हेतू समर्पित अभियान के दौरान टीमों द्वारा विद्यालयों,कॉलेजों,बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एंव ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों एंव कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 181 महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में अवगत कराया गया, और आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों की सेवाओं का तत्काल उपयोग करने हेतू प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान संबंधित पुलिस टीमों द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड, पीछा करने "स्टोॅकिंग" एंव अन्य अपराधों के विरूद्ध निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 द्वितीय चरण का उद्देश्य पुलिस के प्रति जनता का विश्वास व महिलाओं के सम्मान एंव सुरक्षात्मक उपायों पर आधारित रहा। क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस प्राथमिकता की सराहना की जा रही है।
हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा, समर्पण और रक्तदान के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, 21 दिवसीय कैंप में निखरेगा खिलाडियों का हुनर
गुजरात: बाईपास परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, जल्द ही मिलेगी जाम से राहत
छत्तीसगढ़: सार्वजनिक धूम्रपान पर कड़ा वार, लोगों पर लगाया 5000 जुर्माना
छत्तीसगढ़: महमाया खदान पर हुई घमासान, पुराने मुद्दे पहले सुलझाने की करी मांग