Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा, समर्पण और रक्तदान के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ आयोजित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 08/05/2026 04:21:05 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 08/05/2026 04:21:05 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी  हांसी द्वारा मानव सेवा, करुणा एवं सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए आश्रम हांसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी  हांसी द्वारा मानव सेवा, करुणा एवं सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए आश्रम हांसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  अंकुश मिगलानी उपाध्यक्ष एवं डॉ. सुनील कुमार महासचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ तथा राहुल नरवाल उपायुक्त एवं चेयरमैन, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हांसी के निर्देशानुसार एवं श्री रविंद्र कुमार सचिव, जिला रेड क्रॉस शाखा हांसी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी डोनेट का जन्मदिन केक काटकर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके मानव सेवा, त्याग एवं परोपकार के आदर्शों को याद करते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आश्रम में रह रहे लोगों को अमूल मिल्क, फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। रेड क्रॉस शाखा की इस संवेदनशील पहल से आश्रम में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था लगातार जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा कर समाज में मानवता की मिसाल पेश कर रही है। इसके अतिरिक्त जिला रेड क्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला हांसी की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संचालकों को समाजसेवा एवं जनहित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, सेवा, जागरूकता एवं मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को इसी समर्पण भाव के साथ जारी रखेगी। इस अवसर पर रेड क्रॉस सचिव रविंद्र कुमार, नरेश कुमार सहायक, मुकेश कुमार लेखा लिपिक, नरेश बिशु कंप्यूटर ऑपरेटर, रेनू रानी कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर एवं संदीप सेवादार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।