-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़हलगंज में महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज क्षेत्र में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज क्षेत्र में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के तहत नरहरपुर मंडल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्या शाही के नेतृत्व में यह आक्रोश यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रीति उमर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी से जुड़ा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं और अपनी शक्ति का एहसास कराएं।
वहीं सत्या शाही ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रवैया हमेशा महिलाओं के खिलाफ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में कभी गंभीर नहीं रहे और इसी कारण यह बिल संसद के विशेष सत्र में पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर महिलाओं में काफी रोष है। इस प्रदर्शन में कई स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
राजस्थान: भजन सम्राट धनराज जोशी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
राजस्थान: पर्यटन स्थल पर हथियारों के साथ बनाई रील्स, युवाओं में बढ़ता दिखा गुंडागर्दी का ट्रेंड
राजस्थान: गोसेवा के साथ मनाई गई वैवाहिक वर्षगांठ, समाज को दिया गया सेवा का संदेश