Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 21/05/2026 05:16:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 21/05/2026 05:16:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आरोपी के कब्जे से 30 किलो 190 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मय उपकरण मिक्सी जार सहित, तोल करने का ईलेक्ट्रोनिक काँटा व पलडा, एक छलनी, एक स्टेपलर व कुल प्लास्टिक की 454 थेलियाँ, एक पैमाना जब्त किया गया।

विस्तार

राजस्थान: आरोपी के कब्जे से 30 किलो 190 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मय उपकरण मिक्सी जार सहित, तोल करने का ईलेक्ट्रोनिक काँटा व पलडा, एक छलनी, एक स्टेपलर व कुल प्लास्टिक की 454 थेलियाँ, एक पैमाना जब्त किया गया। मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली की कस्बा नारायणपुर मे तेलियो का मौहल्ला, सराधना भवन में अवैध डोडा पोस्त आया हुआ है। सूचना विश्वसनिय होने पर फर्द ईतला मुर्तिब कर रोजनामचा आम मे रपट संख्या 25 अंकित की जाकर धारा 42 (2) एनडीपीएस एक्ट की सूचना श्रीमान वृत्ताधिकारी महोदय वृत बानसूर व श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटपूतली बहरोड को दी जाकर अवैध डोडा पोस्त की कार्यवाही मे कुल वजन कट्टो सहित 30 किलो 190 ग्राम को जब्त किया गया। आरोपी सुण्डाराम उर्फ सुनिल पुत्र मातादीन जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ज्ञानसिंह की ढाणी तन नारायणपुर थाना नारायणपुर हाल मकान सराधना भवन तेलियो का मौहल्ला नारायणपुर थाना नारायणपुर जिला कोटपूतली बहरोड राज. के अवैध डोडा पोस्त मय उपकरण मिक्सी जार सहित, तोल करने का ईलेक्ट्रोनिक काँटा व पलडा, एक छलनी, एक स्टेपलर व कुल प्लास्टिक की 454 थेलियाँ, एक पैमाना जब्त किया गया। आदि रिपोर्ट पर मु.न. 108/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट 1985 में दर्ज कर अनुसंधान श्रीमान पुलिस अधीक्षम महोदय के आदेशानुसार श्री जनमेजा राम पुलिस थाना हरसौरा के जिम्में किया गया।