-
☰
बिहार: गंडक नदी के कटाव से मचा हाहाकार, सांसद ने मौके पर पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बरियारपुर पश्चिमी चंपारण के मंगलपुर कला वार्ड संख्या-6, बरियारपुर में गंडक नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र का पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण शाह ने निरीक्षण किया।
विस्तार
बिहार: बरियारपुर पश्चिमी चंपारण के मंगलपुर कला वार्ड संख्या-6, बरियारपुर में गंडक नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र का पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण शाह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गंडक नदी के कटाव से उत्पन्न परेशानियों और संभावित खतरे से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं पूर्व मंत्री नारायण शाह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कटाव की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से कटाव प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाने तथा स्थायी कटाव निरोधी उपायों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और नदी कटाव से होने वाले नुकसान को रोकना प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में भी समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी।
बिहार: अमदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार