-
☰
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ प्रयागराज की उपशाखा कोरांव की तहसील कार्यकारिणी का द्विवार्षिक निर्वाचन मंगलवार को तहसील कोरांव के सभागार में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध ढंग से संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ प्रयागराज की उपशाखा कोरांव की तहसील कार्यकारिणी का द्विवार्षिक निर्वाचन मंगलवार को तहसील कोरांव के सभागार में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन से लेखपालों में उत्साह का माहौल रहा। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया जिला मंत्री एवं प्रेक्षक कुलदीप यादव, जिला उपमंत्री एवं निर्वाचन अधिकारी राजकुमार पाण्डेय तथा तहसील अध्यक्ष मेजा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी धवल पाण्डेय की देखरेख में संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन एवं निर्वाचन की कार्रवाई पूरी कराते हुए सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में अनुज कुमार को अध्यक्ष, राघवेन्द्र कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार त्रिपाठी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल कुमार तिवारी को मंत्री, शुभम कुमार मिश्र को उपमंत्री, ज्ञानप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष तथा जयहिंद गोंड को ऑडिटर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साथी लेखपालों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और लेखपालों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार समेत पूरी कार्यकारिणी ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का भरोसा दिलाया। निर्विरोध निर्वाचन को संगठन की एकता और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार
राजस्थान: भीलवाड़ा में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों कांवड़ियों ने हरणी महादेव में किया महाजलाभिषेक