Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 14/05/2026 03:16:12 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 14/05/2026 03:16:12 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों एवं खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों एवं खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण की शुरुआत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम से हुई। यहां भवन में पाई गई कमियों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को मरम्मत कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट जज आवास एवं निर्माणाधीन ज्यूडिशियल क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन एवं अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके बाद कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत कॉलेज स्टेडियम पहुंचकर निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कॉलेज स्टेडियम परिसर में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन ओबीसी कन्या छात्रावास एवं नमदगिरि 250 सीटर कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने छात्रावासों में उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिवपार्क भी पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई एवं रखरखाव व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका एवं वन विभाग को पार्क की नियमित सफाई और अधोसंरचना के रखरखाव के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचमंदिर तालाब का निरीक्षण कर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, खेल सुविधाओं का विस्तार और छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।