Contact for Advertisement 9919916171


मध्यप्रदेश: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फुका पुतला 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 14/05/2026 12:13:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 14/05/2026 12:13:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्यप्रदेश: मूंदी नगर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्यप्रदेश: मूंदी नगर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तम पाल सिंह, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।