-
☰
छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना से श्री जयनाथ को मिला पक्का घर और सम्मानजनक जीवन
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर निवासी श्री जयनाथ के जीवन में अब एक नई सुबह आई है - एक ऐसी सुबह, जो पक्की छत के नीचे, सुकून और स्वाभिमान के साथ शुरू होती है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर निवासी श्री जयनाथ के जीवन में अब एक नई सुबह आई है - एक ऐसी सुबह, जो पक्की छत के नीचे, सुकून और स्वाभिमान के साथ शुरू होती है। श्री जयनाथ एक साधारण मजदूर हैं, जिनका जीवन वर्षों तक संघर्ष और अभाव की छाया में बीता। कच्चे मकान की टूटी-फूटी दीवारें और छलनी छत उनके परिवार की मुश्किलों की गवाह थीं। बरसात के मौसम में तो हालत और भी विकट हो जाती थी - घर के भीतर पानी भर जाता, सामान भीग जाता और रातें जागते हुए काटनी पड़ती थीं। खुद के लिए एक पक्का घर बनाने का सपना, सपना ही बना रहता था। लेकिन शासन की संवेदनशील दृष्टि ने उनके इस दर्द को पहचाना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में श्री जयनाथ को आवास स्वीकृत हुआ। योजना की सहायता से पक्का मकान बनकर तैयार हुआ और वर्षों का वह दर्द, जो हर बरसात में ताजा हो जाता था, अब इतिहास बन चुका है। आज श्री जयनाथ अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। श्री जयनाथ की यह कहानी केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव की गाथा नहीं है - यह उस विश्वास की कहानी है कि जब नीयत साफ हो और इरादे मजबूत, तो सरकार हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाखों गरीब परिवारों को सिर्फ आशियाना नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और एक बेहतर भविष्य की नींव दे रही है।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण