Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 09/03/2026 06:05:09 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 09/03/2026 06:05:09 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुरअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं पर आधारित स्व रचित कविता पाठ का ऑनलाइन काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुरअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं पर आधारित स्व रचित कविता पाठ का ऑनलाइन काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे शिक्षा सागर फाउंडेशन गुजरात भारत के द्वारा आयोजित किया गया, इसके फाउंडर डॉ एस.एन.प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया,जिसमें छत्तीसगढ़,बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,झारखंड, उत्तराखंड ,महाराष्ट्र, गुजरात के शिक्षकों ने काव्य पाठ किया। जिसमें डॉ गायत्री मिश्रा ने भी सफल स्व रचित कविता जो कि आज की आधुनिक नारी शीर्षक पर अपनी कविता सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का संचालन नंदी बहुगुणा उत्तराखंड के द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। गायत्री मिश्रा वर्तमान में पी एम श्री भटगांव कॉलरी में सहायक शिक्षक और संकुल शैक्षिक समन्वयक भी हैं। इनको इससे पहले भी कई राज्यों से सम्मानित किया जा चुका है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ये ऐसे ही प्रगति के पथ पर अग्रसर होती रहें।