-
☰
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित आस्था स्थल मां मड़वा रानी मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
विस्तार
छत्तीसगढ़: कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित आस्था स्थल मां मड़वा रानी मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। उक्त हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सलखन से लगभग 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पहाड़ी पर स्थित मां मड़वा रानी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वापस अपने ग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान ढलान पर वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार में नीचे की ओर बढ़ते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे कई श्रद्धालु उछलकर बाहर जा गिरे। हादसे में 9 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मां मड़वा रानी मंदिर तक जाने वाली पहाड़ी सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया है।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल