-
☰
छत्तीसगढ़: शरद चंद्र द्विवेदी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक हुए नियुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता शरद चंद्र द्विवेदी को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में सहकारिता से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर की गई है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की अनुशंसा पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे ने जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की सूची जारी की है। शरद चंद्र द्विवेदी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल मीडिया प्रभारी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, दो बार मंडल उपाध्यक्ष तथा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य जैसे पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत संपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर शरद चंद्र द्विवेदी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। द्विवेदी की नियुक्ति पर जिले के कई भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण