Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 15/04/2026 05:11:33 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 15/04/2026 05:11:33 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना - को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा जिला जनगणना अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के तहसील प्रतापुर चार्ज एवं तहसील ओडगी चार्ज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना - को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा जिला जनगणना अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के तहसील प्रतापुर चार्ज एवं तहसील ओडगी चार्ज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो गया है।


फील्ड ट्रेनर ने दिया विस्तृत प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर द्वारा उक्त चार्ज अन्तर्गत समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जनगणना चार्ज लटोरी में शा.उ.मा.वि. भवन, लटोरी में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स एवं प्रगणकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई।

सॉफ्टवेयर हैण्डलिंग के दिए गए निर्देश

प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों को फील्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ जनगणना सॉफ्टवेयर की हैण्ड होल्डिंग कराई गई। प्रशिक्षण सभा को उदाहरणों के माध्यम से अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के जरिए कठिन बिन्दुओं को चिन्हाकित कर उनका समाधान किया गया। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिभागियों के लिए भोजन-जलपान की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।