-
☰
गुजरात: गैस सिलेंडर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सिलेंडर और स्कूटी हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: हिसार पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैस सिलेंडर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
गुजरात: हिसार पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैस सिलेंडर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। आरोपी की पहचान सौरभ निवासी सांगरपुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दया गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के रूप में कार्यरत अरुण कुमार 25 अक्टूबर को हिसार के आजाद नगर स्थित गली नंबर 4 में गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने गया था। इसी दौरान सफेद स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति डिलीवरी वाहन से गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर थाना आजाद नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना आजाद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम में शामिल मुख्य सिपाही जयप्रकाश ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार आगे की जांच की जा रही है। हिसार पुलिस चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
मध्य प्रदेश: धामनोद में बिजली के खंभे पर काम करते कर्मचारी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स में जीते 42 पदक
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन