Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Makvana Narasinhbhai Nagajibhai , Date: 22/07/2026 02:56:54 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Makvana Narasinhbhai Nagajibhai ,
  • Date:
  • 22/07/2026 02:56:54 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: चलादर गांव में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद 'स्वागत' (SWAGAT) ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आवेदन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने विवादित भूमि की सरकारी पैमाइश कराने और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, चलादर गांव में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से शिकायतें और आवेदन दिए जा रहे थे, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद मामले के समाधान के लिए 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री के 'स्वागत' ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। 21 जुलाई 2026 को शिकायत के निस्तारण और व्यक्तिगत सुनवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायतकर्ता को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान मूल शिकायतकर्ता मकवाणा नरसिंहभाई स्वयं अधिकारियों के सामने पहुंचे और मामले से जुड़े दस्तावेज व जरूरी साक्ष्य प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। प्रशासन ने गांव में हुए कथित अवैध अतिक्रमण की जांच के लिए सरकारी पैमाइश कराने और नियमों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 'स्वागत' ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत का समाधान शुरू होने से लोगों को प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। अब प्रशासन की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच और पैमाइश करेगी, जिसके बाद अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


Featured News