-
☰
गुजरात: हत्या के प्रयास के आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध हथियार नेटवर्क की जांच तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विस्तार
गुजरात: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस बारे में प्रभारी ASI राकेश कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिष उर्फ आशी पुत्र गुलशन निवासी महावीर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हत्या के प्रयास के मामले में शामिल आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल करने के लिए अवैध हथियार उपलब्ध करवाया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार सहित विभिन्न संगीन अपराधों के लगभग आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक किन-किन व्यक्तियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाए हैं, हथियार कहां से लाए गए तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अवैध हथियार उपलब्ध कराकर अपराध को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हिसार पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को संरक्षण देने या उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर