-
☰
गुजरात: बंद मकान में चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन पूछताछ
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: टोहाना पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए मामले के दूसरे आरोपी अभिषेक उर्फ खतरी पुत्र रामफल निवासी सुंदर नगर, टोहाना* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
गुजरात: टोहाना पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए मामले के दूसरे आरोपी अभिषेक उर्फ खतरी पुत्र रामफल निवासी सुंदर नगर, टोहाना* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इसी मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना शहर टोहाना के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अमन निवासी सुंदर नगर, टोहाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने परिवार सहित रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। करीब एक माह बाद घर लौटने पर उसने देखा कि उसके मकान के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर घर से दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, पीतल एवं तांबे के बर्तन, पानी की मोटर, दो हुक्के, 32 इंच एलईडी टीवी तथा बिजली की तारों के कई बंडल चोरी मिले।
शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में मुकदमा नंबर 194 दिनांक 05.07.2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना एवं अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के दूसरे आरोपी अभिषेक उर्फ खतरी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की संलिप्तता अन्य चोरी अथवा संपत्ति संबंधी वारदातों में भी रही है या नहीं। यदि जांच के दौरान अन्य मामलों में उसकी भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच गहनता से जारी है।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल