Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 25/07/2026 05:31:22 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 25/07/2026 05:31:22 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: नरवाना जींद शिक्षक पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना शहर नरवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले शिक्षक को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी और बाद में तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड जींद निवासी सतीश डीएवी सेंचरी पब्लिक स्कूल नरवाना में लेक्चरर हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि आरोपियों ने पहले उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी और इसके बाद उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद थाना शहर नरवाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष और रमनदीप, दोनों निवासी गांव हथो, नरवाना के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी है। जींद पुलिस ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की धमकी, हिंसा या आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।