-
☰
हरियाणा: बीरण गांव में भीम आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: तोशाम हल्के के गांव बीरण में पहुंचने पर भीम आर्मी की टीम का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विस्तार
हरियाणा: तोशाम हल्के के गांव बीरण में पहुंचने पर भीम आर्मी की टीम का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा साथी, बुजुर्ग, ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी साथियों ने एकजुट होकर भीम आर्मी को मजबूत करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने अपने-अपने विचार रखे और भीम आर्मी को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मीटिंग की अध्यक्षता हल्का प्रभारी तोशाम रमेश चंद्र नाफरिया ने की। जिला अध्यक्ष गौरव भुरटाना ने कहा कि भीम आर्मी ऐसा संगठन है, जो आमजन की आवाज को सुनने और उसे मजबूती से उठाने का काम करता है। भीम आर्मी को मजबूत करने का मतलब आमजन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी से जुड़ना अपने अधिकारों और सामाजिक ताकत को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आमजन, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश प्रचारक सुरेंद्र कटारिया ने कहा कि भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी जिस तरह से काम कर रही है बहुत जल्दी यूपी और हरियाणा में ASP की सरकार होगी! इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहतास सिंगला, जिला महासचिव सोमबीर बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष हितेश यादव, हल्का प्रभारी तोशाम रमेश चंद्र नाफरिया जी, हल्का अध्यक्ष तोशाम सोमबीर सुंगरपुर जी, हल्का उपाध्क्ष डॉ धर्मबीर खापड़वास जी,मिशनरी गायक एमकेबी, जिला सचिव अरुण कुमार, ग्रामीण प्रधान रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी साथियों ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं, बुजुर्गों एवं आमजन को भीम आर्मी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण