-
☰
हरियाणा: उपायुक्त राहुल नरवाल ने विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी में 21 मई को उपायुक्त राहुल नरवाल ने वीरवार दोपहर को शहर का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था तथा जल निकासी से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी में 21 मई को उपायुक्त राहुल नरवाल ने वीरवार दोपहर को शहर का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था तथा जल निकासी से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, शहर में साफ-सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शहर में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने शहर में चल रहे साफ-सफाई अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दयाल सिंह कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी बातचीत की। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि इस नाले में कुछ लोगों द्वारा शौचालय के भी कनेक्शन किए गए हैं, जिससे गंदगी फैलने और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे लोगों को तुरंत नोटिस जारी करने तथा अवैध शौचालय कनेक्शन तत्काल प्रभाव से हटवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहां कहीं भी अवैध कनेक्शन पाए जाएं, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सीएमजीजीए प्रतीक्षा सांगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल क्षेत्र में जमीन विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने प्रसाशन से की जांच की मांग
दिल्ली: नमो भारत ट्रेन को मिली रफ्तार, लोगों को मिलेगा आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ
राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त
राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत