Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पुलिस की सराहनीय पहल, 100 जवानों की हुई आंखों की जांच, विशेषज्ञों ने दिए जरूरी सुझाव

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ghanshyam Das , Date: 18/08/2026 10:22:53 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:22:53 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की गई है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक (एस पी) सिद्धार्थ जैन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हिसार में Eye-Q अस्पताल के सहयोग से एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई और उन्हें नेत्र देखभाल संबंधी बहुमूल्य चिकित्सकीय परामर्श दिए गए।


शिविर के मुख्य आकर्षण और चिकित्सकीय मार्गदर्शन:  शिविर में Eye-Q अस्पताल हिसार के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सुल्तान सिंह और सीनियर मैनेजर अश्वनी मोहली सहित अस्पताल की पूरी विशेषज्ञ टीम ने पुलिस कर्मियों की आंखों की जांच की।

स्क्रीन और ड्यूटी के प्रभाव से बचाव: चिकित्सा टीम ने पुलिस कर्मियों को लंबी ड्यूटी, रात्रि पहरेदारी और कंप्यूटर/मोबाइल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग के दौरान आंखों की सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर आंखों की जांच करवाने और उचित सावधानियां बरतने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन का संदेश। ​एसपी सिद्धार्थ जैन ने इस अवसर पर कहा कि हिसार पुलिस के जवान दिन-रात मुस्तैद रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पुलिस की कठिन ड्यूटी, लगातार वाहनों पर रहना और डिजिटल स्क्रीन का अधिक प्रयोग स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है। ​उन्होंने स्पष्ट किया कि एक स्वस्थ और शारीरिक रूप से फिट पुलिसकर्मी ही पूरी ऊर्जा, एकाग्रता और उच्च कार्यक्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है। ​एसपी ने Eye-Q अस्पताल के डॉक्टर सुल्तान सिंह, अश्वनी मोहली और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य संस्थानों का यह सहयोग अत्यंत सराहनीय है।

Related News

पंजाब: पंजाब पुलिस में जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग को मिला बढ़ावा, डीजीपी ने प्रशिक्षण के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

गुजरात: शिनोर में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाएं दूर करने की हुई पहल, चेक मीटर लगाने का काम हुआ शुरू

राजस्थान: डिग्गी लक्खी मेले को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, अनुमति प्रक्रिया पर पदयात्रा संघ ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन हुआ स्थगित

झारखंड: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवा समूह ने DPRO को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन


Featured News