-
☰
हरियाणा: एसपी सिद्धान्त जैन ने प्रशासनिक कार्यों की करी समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने 27 अक्टूबर को अपने कार्यालय में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में भूमि संबंधी मामलों, भवन निर्माण, रखरखाव और पुलिस लाइन सहित विभिन्न पुलिस परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों का समय पर निपटारा करने और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी अग्रोहा किशोरी लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, लाइन ऑफिसर और विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस लाइन तथा क्राइम यूनिटों के केयरटेकर मौजूद रहे। एसपी सिद्धान्त जैन ने भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और जरूरी औपचारिकताओं का ध्यान रखा जाए। किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस कार्यालयों, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में साफ-सफाई, बिजली-पानी तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की नियमित जांच करने को भी कहा। भवनों के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए गए, ताकि कर्मचारियों और पुलिस परिसरों में आने वाले नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों और केयरटेकरों को अपने कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह रहना होगा।
मध्य प्रदेश: धामनोद में बिजली के खंभे पर काम करते कर्मचारी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोर्ट्स में जीते 42 पदक
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन