-
☰
हरियाणा: सफाई कर्मचारियों के अधिकारों व शहर की समस्याओं पर महापौर को ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नागपुर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नागपुर शहर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महापौर नीताताई ठाकरे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा विस्तृत चर्चा की।
विस्तार
हरियाणा: नागपुर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नागपुर शहर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महापौर नीताताई ठाकरे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों ने उच्च शिक्षित सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति में मनपा प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे कथित उदासीन रवैये की जानकारी प्रमाणों सहित महापौर को दी। महापौर नीताताई ठाकरे ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उनके न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जनहित एवं कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर नागरिकों की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 18 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: 4 गांवों को बड़ी सौगात, ओवरफ्लो समस्या से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया पर्यावरण व स्वास्थ्य का संदेश
मध्य प्रदेश: भावुक स्टेटस के अगले दिन पिता ने बेटे-बेटी संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की हुई मौत
हरियाणा: पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, तहेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार