-
☰
हरियाणा: पुलिस ने 50 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति मिली वापस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: पानीपत पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुरेश कुमार सैनी ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें हर समय पोर्टल और साइबर सेल में दर्ज कराई गई थीं। साइबर सेल प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हिमांशु और उनकी टीम ने लगातार तकनीकी प्रयास कर इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 90 हजार रुपये तक है। डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि करीब एक माह पहले भी साइबर सेल ने 11 लाख रुपये से अधिक कीमत के 47 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत संबंधित पोर्टल या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका दुरुपयोग रोका जा सके और उसे शीघ्र बरामद किया जा सके। उन्होंने कहा कि पानीपत पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति उन्हें सुरक्षित वापस दिलाना भी है।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर