-
☰
हरियाणा: 4 किलो 325 ग्राम चूरापोस्त मामले में दूसरा आरोपी हुए गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: करनाल जिले में अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईए-1) ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज चूरापोस्त तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक बलाई पुत्र सिद्धनाथ बलाई, निवासी शाजापुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले इस मामले में पंजाब के रूपनगर (रोपड़) निवासी राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 4 किलो 325 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में राजपाल सिंह ने खुलासा किया कि उसने यह नशीली खेप मध्य प्रदेश निवासी दीपक बलाई से आगे बेचने के उद्देश्य से खरीदी थी। इस सूचना के आधार पर सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक बलाई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। करनाल पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी MANAS हेल्पलाइन 1933 या डायल 112 पर देकर पुलिस का सहयोग करें।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर