Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, डीसी महेंद्र पाल ने तैयारियों की करी समीक्षा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 10/09/2026 10:22:32 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:22:32 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले में जनसेवा और सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’शुरू किया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले में जनसेवा और सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’शुरू किया जाएगा। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसका समापन ‘जनसेवक महाकुंभ’ के आयोजन के साथ होगा। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अभियान की गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना समय से तैयार करने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचाना होना चाहिए।

डीसी ने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि इसका सीधा लाभ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंच सके।

विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

अभियान के तहत स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सुशासन और विकास जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा और विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा। इनके माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से दी जाएगी।

जनभागीदारी पर रहेगा जोर

उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि अभियान के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता दिखाई दे। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने के लिए विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संपर्क को और मजबूत किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और लोगों को सरकारी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ किया जाएगा। प्रशासन ने अभियान की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


Featured News