Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 07/07/2026 05:11:34 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 07/07/2026 05:11:34 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) लक्षित सरीन के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) लक्षित सरीन के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के वार्ड नंबर 4, 13, 15, 22 और 23 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया। इस दौरान नालों, ड्रेनों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरा, गाद एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर कई टन कचरा ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से डंपिंग स्टेशन पहुंचाया गया। अभियान के दौरान एडीसी एवं डीएमसी लक्षित सरीन ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से बचाव के लिए नालों और ड्रेनों की नियमित सफाई अत्यंत आवश्यक है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जहां भी सफाई की आवश्यकता हो, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह विशेष अभियान केवल एक दिन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे निरंतर चलाया जाए। शहर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से सफाई कार्य कराया जाए और कहीं भी कचरा या जल निकासी में अवरोध की स्थिति न रहने दी जाए। साथ ही सफाई कार्यों की नियमित निगरानी और दैनिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए। लक्षित सरीन ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें और नालों एवं ड्रेनों में कूड़ा फेंकने से बचें, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों में इसी प्रकार विशेष सफाई अभियान जारी रहेगा। शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जाएंगे। अभियान के दौरान नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।