-
☰
हरियाणा: 5 कट्टे गेहूं चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, जिला की रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारिया में स्थित एक घर से 5 कट्टे गेंहू चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
विस्तार
हरियाणा: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, जिला की रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारिया में स्थित एक घर से 5 कट्टे गेंहू चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी गांव खारिया जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 मार्च 2026 की दोपहर के समय अज्ञात युवक ने घर में घुसकर 5 कट्टा गेंहू चोरी कर मौका से फरार हो गया । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना रानियां में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों नरेश कुमार पुत्र राजबीर सिंह व सचिन पुत्र रायसिंह निवासियान गांव खारिया जिला सिरसा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा गेंहू व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर कर ली हैं । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
राजस्थान: फलोदी में IAS डूंगरराम लीलावत का भव्य स्वागत, 657वीं रैंक से बढ़ाया शहर का मान
उत्तर प्रदेश: इंस्टाग्राम ठगी में साइबर पुलिस ने पीड़िता के 1 लाख से अधिक रुपये कराए वापस
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील