Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: कस्तूरबा एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन हुआ शुरू, कई सीटें अब भी रिक्त

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 25/06/2026 12:44:10 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 25/06/2026 12:44:10 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: छतरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विस्तार

झारखण्ड: छतरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। विद्यालय की वार्डेन वेदिका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा छह की कुल 75 सीटों में से अब तक 58 छात्राओं का नामांकन हो चुका है, जबकि 17 सीटें अभी रिक्त हैं। वहीं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 50 सीटों के विरुद्ध 36 छात्राओं का नामांकन किया गया है और 14 सीटें अभी खाली हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इन आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, पुस्तकें, यूनिफॉर्म सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। वार्डेन वेदिका कुमारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से विद्यालय परिसर में संचालित की जा रही है। अभिभावक किसी भी बिचौलिये या दलाल के झांसे में न आएं और सीधे विद्यालय पहुंचकर अपनी बेटियों का नामांकन कराएं। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्राओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।