-
☰
झारखण्ड: अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम, चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की करी हत्या
- Photo by : social media
विस्तार
झारखण्ड: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास के चलते एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय रौशन बैठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह रौशन अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसका चाचा अनिल बैठा वहां पहुंचा और अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने उसका गला भी दबा दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई। अंधविश्वास बना हत्या की वजह चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ सामने आया है। आरोपी अनिल बैठा का कोई संतान नहीं थी और वह अंधविश्वास के कारण अपने भतीजे रौशन की मां को इसका जिम्मेदार मानता था। उसे भ्रम था कि रौशन की मां की वजह से उसकी पत्नी की कोख में पल रहे बच्चे जन्म से पहले ही खराब हो जाते हैं। इसी अंधविश्वास में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने शव उठाने का किया विरोध घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मृतक के पिता बाहर मजदूरी करने गए हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पिता वापस नहीं लौटेंगे, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। इसके कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी पुलिस ने आरोपी अनिल बैठा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए। मासूम रौशन की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास के घातक परिणामों को उजागर कर दिया है।
झारखण्ड: दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से इलाज कराने जा रही महिला की हुई मौत
मध्य प्रदेश: आबकारी विभाग में पदोन्नति, कर्मचारियों को जिला आबकारी अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश: नए एसपी का एक्शन प्लान, 15 जुलाई से शुरू होगा नशा विरोधी अभिया
हरियाणा: CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.62 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: हज यात्रियों की सुविधाओं पर मंथन, बलिया में राज्य हज समिति की हुई अहम बैठक