Contact for Advertisement 9919916171


Kerala Trending News: मुरली कुन्नुमपुरथ का वीडियो हुआ वायरल, फिल्म उद्योग में भारी नुकसान और धोखे का लगाया आरोप

- Photo by : social media

शिखा पांडेय केरल  Published by: , Date: 22/04/2026 01:48:32 pm Share:
  • शिखा पांडेय केरल
  • Published by: ,
  • Date:
  • 22/04/2026 01:48:32 pm
Share:

विस्तार

केरल: मुरली कुन्नुमपुरथ का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह चर्चा का कारण बने हुए है, जिसमें उन्होंने फिल्म उद्योग में भारी आर्थिक नुकसान और धोखे का आरोप लगाया है। जानिए पूरा मामला 

मुरली कुन्नुमपुरथ का बयान 

दरअसल मुरली ने दावा किया है कि उन्हें 'सुमथी वलवु'  और 'नदीकलिल' जैसी फिल्मों के निर्माण के दौरान लगभग ₹7 से ₹9 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा है। इसी से आहात हो कर उन्होंने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें फिल्म निर्माताओं और सहयोगियों पर विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष रूप से 'सुमथी वलवु' के लेखक अभिलाष पिल्लई और निर्देशक विष्णु का नाम लिया और लोगों को उन पर भरोसा न करने की चेतावनी दी। इस वीडियो में मुरली काफी भावुक नजर आए और उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि उनके पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, जिससे सोशल मीडिया पर उनके प्रति सहानुभूति और चिंता बढ़ गई।