Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मुरैना के अंश सिंह तोमर बने सेना में लेफ्टिनेंट, धर्मगढ़ गांव में खुशी का माहौल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh , Date: 10/09/2026 03:26:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh ,
  • Date:
  • 10/09/2026 03:26:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा धर्मगढ़ निवासी अंश सिंह तोमर का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा धर्मगढ़ निवासी अंश सिंह तोमर का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। उनके सैन्य अधिकारी बनने की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अंश सिंह तोमर ने सेना में अधिकारी बनकर अपने परिवार, गांव और मुरैना जिले का नाम रोशन किया है। उनके चयन पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंश सिंह तोमर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवान के रूप में सेवा दे रहे अशोक सिंह तोमर के पुत्र हैं। वहीं, वे भैरों सिंह तोमर के नाती हैं। परिवार में देशसेवा की भावना से प्रेरित होकर अंश ने भी भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया था। कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बाद उन्होंने अपने सपने को साकार किया।

अंश के सेना में लेफ्टिनेंट बनने की जानकारी मिलते ही धर्मगढ़ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। लोगों ने कहा कि अंश की उपलब्धि से गांव के युवाओं को भी देशसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। परिवार के सदस्यों ने उनके चयन को गर्व का क्षण बताया। ग्रामीणों ने अंश सिंह तोमर को सैन्य जीवन की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों को उम्मीद है कि वे भारतीय सेना में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे। अंश की इस उपलब्धि से पोरसा क्षेत्र और मुरैना जिले में भी गर्व का माहौल है।