-
☰
मध्य प्रदेश: भारत कृषक समाज ने लक्ष्मीचंद गुर्जर को जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रदेश में किसानों के हितों के लिए सक्रिय भारत कृषक समाज, मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए खण्डवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लिए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रदेश में किसानों के हितों के लिए सक्रिय भारत कृषक समाज, मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए खण्डवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लिए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव द्वारा जारी अधिकृत नियुक्ति पत्र के अनुसार, लक्ष्मीचंद गुर्जर (निवासी – मुंदी, जिला खण्डवा) को खण्डवा (ग्रामीण) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत की गई है। अध्यक्ष अरुण यादव ने अपने संदेश में विश्वास जताते हुए कहा कि लक्ष्मीचंद गुर्जर के नेतृत्व में संगठन को जिले में नई ऊर्जा और गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि गुर्जर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक और अधिकार संबंधी मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मीचंद गुर्जर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और उन्हें संगठित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
गौरतलब है कि लक्ष्मीचंद गुर्जर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। अरुण यादव का कुशल नेतृत्व और किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संगठन को निरंतर नई दिशा दे रही है, वहीं लक्ष्मीचंद गुर्जर की मेहनत, ईमानदारी और जमीनी जुड़ाव उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एक सशक्त विकल्प बनाते हैं। दोनों के समन्वय से खण्डवा जिले में भारत कृषक समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अरुण यादव द्वारा लक्ष्मीचंद गुर्जर को भारत कृषक समाज के खण्डवा (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है, जो संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महाराष्ट्र: नांदगांव-मनमाड में कांग्रेस का संगठन निर्माण अभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
गुजरात: कक्षा 10 की परीक्षा में संदिग्ध गतिविधि, छात्रों को नोटिस हुआ जारी
गुजरात: भुज के वार्ड नंबर 8 में नेताओं की एंट्री बैन, लोगों ने लगाए बोर्ड
राजस्थान: भीलवाड़ा में शिव पुराण कथा का तीसरा दिन, उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र में नकली पनीर Analogue Paneer पर हुई सख्ती, जांच के दिए गए दिशा निर्देश