-
☰
छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए दो छात्राओं का चयन, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के लिए गौरव का विषय है कि राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) में सूरजपुर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के लिए गौरव का विषय है कि राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) में सूरजपुर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंकिता (पिता श्री धनसाय) का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग में तथा 8वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंजली (पिता श्री धनसाय) का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है। दोनों छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन बेटियों की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का मान और गौरव बढ़ा है। उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों ने कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन से मुलाकात की । दोनों छात्राओं से मुलाकात पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने प्रतियोगिता के लिए दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में शामिल वाहन व तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में शामिल वाहन व तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रिफाइनरी उद्घाटन व मोदी सभा की तैयारियों पर चर्चा
बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन