-
☰
उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू/रिंकू सिंह (45 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू/रिंकू सिंह (45 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कतवारुपुर गांव की है, जहां बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद बदमाशों की बाइक कुछ देर तक स्टार्ट नहीं हो सकी, जिससे उनकी पूरी गतिविधि CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। घायल अधिवक्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी छानबे क्षेत्र के देवरी गांव (थाना विंध्याचल) की वर्तमान प्रधान हैं। अधिवक्ता ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कटरा कोतवाली में शिकायत दी थी। इससे पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में शामिल वाहन व तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रिफाइनरी उद्घाटन व मोदी सभा की तैयारियों पर चर्चा
बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए दिशा- निर्देश