Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भीलवाड़ा में शिव पुराण कथा का तीसरा दिन, उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

- Photo by : social media

राजस्थान:  Published by: ANIL KUMAR DHAKAR , Date: 11/04/2026 11:28:21 am Share:
  • राजस्थान:
  • Published by: ANIL KUMAR DHAKAR ,
  • Date:
  • 11/04/2026 11:28:21 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: शिव पुराण कथा भीलवाड़ा की धर्म नगरी में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय विश्व  विख्यात श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से भीलवाड़ा की मेडिसिटी ग्राउंड आजाद नगर भीलवाड़ा की पावन भूमि पर दिन में 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच में कथा का दिव्य भव्य कथा का आयोजन किया गया

विस्तार

राजस्थान: शिव पुराण कथा भीलवाड़ा की धर्म नगरी में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय विश्व  विख्यात श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से भीलवाड़ा की मेडिसिटी ग्राउंड आजाद नगर भीलवाड़ा की पावन भूमि पर दिन में 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच में कथा का दिव्य भव्य कथा का आयोजन किया गया जो की तीसरा दिवस था और कार्यक्रम बहुत ही जोरदार तरीके से धार्मिक कथा का प्रदीप मिश्रा जी ने कहा है शादी करने के बाद पत्नी आने के बाद इंसान  पशुपतिनाथ बन जाता है और जैसे ही उसके लड़का होता है 6पैर  का मधुमक्खी बन जाता है और उसके बाद एक संतान होने पर 8 पैर की मकड़ी  की तरह हो जाते हैं ऐसे इंसान जीवन भर अपने बच्चे संतान के काम करके पैसे कमाते हैं और उनको पैसे कमा कमा करके भंडारा भरते रहते हैं। 

 अंत में तस्वीर पे माला का हार तस्वीर पर टंग करके दीवार पर लग जाता है और उसके बाद 1 साल में श्राद्ध होता है तब पुड़ी और खीर चिपका दी जाती है इसलिए मानव जीवन में आए हैं तो कुछ नया अनमोल करना जरूरी है मानव जीवन के कल्याण के लिए हमेशा आगे बढ़ना जरूरी है भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने से सारी समस्याओं का हल हो जाता है एक लोटा जल सारी समस्या का हाल कंकर से शंकर सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा जी के महाराज जी के मुखारविंद से कथा सुनने का बहुत ही आनंद आया जिसमें  भक्तों की तादाद में  हजारों की भीड़ थी जो काबिले तारीफ अद्भुत थी जिनकी प्रशंसा की जाए उतनी कम है ।


Featured News