-
☰
उत्तर प्रदेश: हजरत मुबारक खां शहीद का उर्स 15 से, तैयारियों को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मशहूर सूफी संत हजरत मुबारक खां शहीद (र.अ) का कदीमी उर्स मुकद्दस 1447 हिजरी के तहत 15, 16 और 17 अप्रैल 2026 को पारंपरिक अंदाज में आयोजित होगा। इस अवसर पर दरगाह परिसर और उससे सटे ऐतिहासिक ईदगाह
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मशहूर सूफी संत हजरत मुबारक खां शहीद (र.अ) का कदीमी उर्स मुकद्दस 1447 हिजरी के तहत 15, 16 और 17 अप्रैल 2026 को पारंपरिक अंदाज में आयोजित होगा। इस अवसर पर दरगाह परिसर और उससे सटे ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में तीन दिवसीय उर्स एवं मेला भी लगेगा, जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में जायरीन शामिल होंगे। दरगाह शरीफ को हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक माना जाता है।उर्स के मौके पर बाबा के आस्ताने पर सरकारी चादर भी पेश की जाती है। मेले की ऐतिहासिक महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि मशहूर साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने इसी मेले से प्रेरित होकर अपनी प्रसिद्ध कहानी ‘ईदगाह’ की रचना की थी। उर्स एवं मेले की तैयारियों को लेकर मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी दीपक मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क मरम्मत, नालियों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पथ प्रकाश और मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए अग्निशमन विभाग से दमकल की गाड़ी तैनात करने की भी अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उर्स से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यों को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी संरक्षक सरदार जसपाल सिंह, फिरोज़ उस हक हसन जमाल बबुआ भाई डॉक्टर डॉक्टर अजीज अहमद रिजवी, प्रदेश प्रवक्ता विजय श्रीवास्तव, युसूफ अती महानगर, अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष गुशर्रफ अली राज् चमी अतुल शर्मा, हॉक्टर राशिद, डॉक्टर तबरेज मेहदी हसन, बदरुल हक स्त्री अहमद सिद्दीकी करार मिर्जा अंजुम तारीक अर्जुन गुप्ता सुनीत राय प्रदीप चौधरी एडवोकेट मोहम्मद अहमद एडवोकेट सद्दाम हुसैन एडवोकेट अशोक मिश्रा तनवीर आलम एतकाद बारसी महिला अध्यक्ष अर्शी खान समीर इस्लाम आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में शामिल वाहन व तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, रिफाइनरी उद्घाटन व मोदी सभा की तैयारियों पर चर्चा
बिहार: लखनपुर पंचायत के दिल्ली दीवानगंज उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
मध्य प्रदेश: सुनील निंगवाल बने AIJ धरमपुरी तहसील अध्यक्ष, पत्रकारिता जगत में दिखी खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: सेन समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अक्षय तृतीया पर होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए दिशा- निर्देश