-
☰
मध्य प्रदेश: दुर्ग से तोप चलाने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सोमवार दोपहर समस्त हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सोमवार दोपहर समस्त हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने रमजान माह में रायसेन दुर्ग की पहाड़ी से चलने वाली तोप और रात में बजने वाले नगाड़ों को बंद करने की मांग की। संगठनों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए तोप संचालन को अवैध बताया और इसे तत्काल रोकने तथा लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी भी की गई। ज्ञापन में प्रशासन से 7 दिन के भीतर कार्रवाई करने की मांग की गई है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीन युवकों को भोपाल से और एक को रायसेन से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में मांग की है कि वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने और रायसेन दुर्ग के संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही तोप के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। संगठनों ने यह भी कहा कि यदि तोप का संचालन बंद नहीं किया गया, तो फिर सोमेश्वर धाम के ताले भी खोले जाए। जिस स्थान से तोप चलाई जाती है। वह जगह पुरातत्व विभाग के क्षेत्र में आती है।
रायसेन कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग। शनिवार को भोपाल और रायसेन के कुछ मुस्लिम युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में युवकों द्वारा रायसेन किले की पहाड़ी पर तोप चलाते हुए ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के एक सदस्य ने भी आपत्ति जताई थी, और हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध दर्ज कराया था।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण