Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 19/02/2026 05:42:26 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 19/02/2026 05:42:26 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फ़लोदी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,800 अफीम के हरे पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: फ़लोदी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,800 अफीम के हरे पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 करोड़ रुपये बताया गया है। कुंदन कंवरिया, पुलिस अधीक्षक फलोदी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण एवं वृताधिकारी अचलसिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना फलोदी ने संयुक्त कार्रवाई की। सूचना जिला स्पेशल टीम के गंगाराम द्वारा दी गई थी। दिनांक 18 फरवरी 2025 को सरहद ढढू क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां उमाणी नगर ढढू निवासी मंगनाराम पुत्र बलवन्ताराम विश्नोई के खेत में सरसों की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती पाई गई। मौके से कुल 25,800 हरे पौधे जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार प्रति पौधा औसतन 5 ग्राम उत्पादन के आधार पर लगभग 125 किलोग्राम अफीम का अनुमान है।


कार्रवाई में थाना फलोदी के थानाधिकारी भंवराराम सहित पुलिस टीम मौजूद रही। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस  ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से मादक पदार्थों से दूर रहने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।