-
☰
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर भाविप ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत और शिकंजी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर स्थानीय बस स्टैंड पर भाविप द्वारा शीतल शरबत पिला कर यात्रियों की सेवा की गई।
विस्तार
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर स्थानीय बस स्टैंड पर भाविप द्वारा शीतल शरबत पिला कर यात्रियों की सेवा की गई। 25 जून गुरुवार को निर्जला एकादशी के महान पुण्यवर्धक पर्व पर भारत विकास परिषद टोंक के स्थाई जल प्रकल्प 24/7 टोंक बस स्टैंड पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यात्रियों व आमजन को शीतल चन्दन शर्बत व नमकीन मीठी शिकंजी की सेवा की गई। परिषद के प्रकल्प प्रमुख सुरेश जाजू ने बताया कि डा एस एन सैनी के निर्देशन में चन्दन का शर्बत तैयार कराकर वितरित किया गया। अध्यक्ष रमेश काला ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर शर्बत सेवा का शुभारंभ किया।पूर्व जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व सभापति नगर परिषद लक्ष्मी वैनी जैन सहित परिषद के सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश कासलीवाल अन्य दायित्वधारियों व सदस्यों ने भी यात्रीगण व आमजन को संध्या तक पर्यावरण को ध्यान में रखकर ग्यारह हजार पेपर गिलास से शर्बत व शिकंजी से सेवा की।
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गुजरात: स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एडमिशन समारोह, बच्चों का कुमकुम तिलक से किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
राजस्थान: प्रेस वार्ता में सवालों पर घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब