-
☰
राजस्थान: हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराई-बाइक, देवर-भाभी की हुई दर्दनाक मौत
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ नेशनल हाईवे-48 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसा प्रागपुरा थाना क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। प्रागपुरा थाना अधिकारी भजनाराम चौधरी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि प्रागपुरा फ्लाईओवर की चढ़ाई से पहले एक बाइक खड़े कंटेनर से टकरा गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल महिला और पुरुष को निजी वाहन की मदद से पावटा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहरोड़ क्षेत्र के गादोज निवासी **अशोक (52) पुत्र लालाराम** और **कविता (48) पत्नी राजपाल यादव** के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पावटा अस्पताल में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर फैल गई।