-
☰
राजस्थान: जनगणना प्रगणक ने HLB आवंटन में असमानता को लेकर उठाई आपत्ति
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जनगणना कार्य में एक प्रगणक द्वारा एचएलबी (HLB- House Listing Block) आवंटन में असमानता और मानदेय को लेकर आवाज उठाई है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जनगणना कार्य में एक प्रगणक द्वारा एचएलबी (HLB- House Listing Block) आवंटन में असमानता और मानदेय को लेकर आवाज उठाई है। एचएलबी क्रमांक 100 के प्रगणक राजेन्द्र सांखला ने जनगणना चार्ज अधिकारी (आयुक्त नगर परिषद- टोंक) को शिकायती पत्र सौंपकर आवंटित एचएलबी में मकानों की संख्या अत्यधिक होने की बात कही है। जबकि जनगणना कार्य को संपादित करने के लिए समान समयावधि व समान मानदेय निर्धारित किया गया है। उक्त प्रगणक ने बताया कि उन्हें आवंटित एचएलबी और गूगल मैप में भिन्नता है। मसलन एचएलबी संख्या 100 में 225 मकान, एचएलबी संख्या 114 में 36 मकान, एचएलबी संख्या 178 में 86 मकान, एचएलबी संख्या 54 में 70 मकान व एचएलबी संख्या 96 में 78 मकान आवंटित किए गए हैं। जबकि सभी प्रगणकों को जनगणना के लिए समान समय और मानदेय दिया जाएगा। सांखला ने जनगणना चार्ज अधिकारी (आयुक्त) से अपनी एचएलबी में आवंटित मकानों की संख्या कम करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय
उत्तर प्रदेश: साप्ताहिक परेड में उपसेनानायक ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: खेत की खुदाई में चार मूर्तियां मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में आस्था का माहौल
मध्य प्रदेश: टि्वशा केस में सीबीआई की पूछताछ हुई तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर रखी गई नजर
उत्तर प्रदेश: लक्की पहिवाल ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरियाणा: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, छह लोगों के कटे चालान