Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: करंट की चपेट में आए राष्ट्रीय पक्षी मोर को मिला उपचार, पशुधन निरीक्षक ने बचाई जान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 25/07/2026 04:21:26 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:21:26 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: प्रागपुरा तेज बारिश के दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर उपचार मिलने से नया जीवन मिल गया। प्रागपुरा कस्बे में सीताराम मंदिर के पास हुई इस घटना के बाद पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान एक मोर करंट लगने से जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही वे बारिश के बीच मौके पर पहुंचे और घायल मोर का उपचार शुरू किया।

गोविंद भारद्वाज ने बताया कि करंट लगने से मोर के पंख और चोंच से रक्तस्राव हो रहा था। उन्होंने मौके पर ही घावों की ड्रेसिंग कर आवश्यक उपचार किया। इस दौरान शंकर शर्मा और राजेश ने भी उपचार कार्य में सहयोग किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मोर को सुरक्षित रूप से वन विभाग कार्यालय, पावटा ले जाया गया, जहां उसकी निगरानी और देखभाल की गई। बाद में उसे वन परिसर में सुरक्षित छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने पशुधन निरीक्षक गोविंद भारद्वाज और सहयोगियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे वन्यजीव संरक्षण और मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
 

Related News

Education System Crisis: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- छात्रों का हित मेरी पहली प्राथमिकता

गुजरात: शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमकी के बाद तेजधार हथियार से किया था वार

गुजरात: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार, सीआईए-1 ने लाठी-गंडासी और बाइक हुई बरामद 

हरियाणा: अपराध नियंत्रण को लेकर हांसी पुलिस हुई सख्त, एसपी विनोद कुमार ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग

हरियाणा: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए हिसार की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार

गुजरात: खाद संकट पर प्रशासन का बड़ा बयान, बाराबंकी में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ वितरण


Featured News