-
☰
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पीपलू ,उपखंड क्षेत्र ग्राम जवाली निवासी महेंद्र यादव ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपने पिता शिवजी लाल यादव की मौत का जिम्मेदार टोक शहर के यातायात पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्र भेजा है।
विस्तार
राजस्थान: पीपलू ,उपखंड क्षेत्र ग्राम जवाली निवासी महेंद्र यादव ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपने पिता शिवजी लाल यादव की मौत का जिम्मेदार टोक शहर के यातायात पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्र भेजा है। पीड़ित महेंद्र यादव ने जिला पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में बताया कि 14 जून को अपने पिता शिवजीलाल यादव उम्र 50 वर्ष को इलाज के लिए टोंक लेकर आ रहा था, प्रार्थी का पिता बीपी का मरीज है उस समय हाई बीपी हो रखा था जिसको दिखाने के लिए सआदत अस्पताल टोंक लेकर आ रहा था । इसी दौरान छावनी तिराहे पर खड़े यातायात पुलिस वालों ने दोपहर करीब 12:00 बजे प्रार्थी की मोटरसाइकिल को रूकवाते हुए, चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रार्थी ने यातायात पुलिस कर्मियों से निवेदन किया कि मेरी मोटरसाइकिल नंबर लिख लो। मेरे पिता की तबीयत खराब है, जो भी आप चालान करना है कर देना, पिताजी की हालत अत्यंत गंभीर है, इस कारण मोटरसाइकिल की चाबी दे दो ताकि मेरे पिता को इलाज करवाकर उनकी जान बचा सकूं,लेकिन यातायात पुलिसकर्मी राजकुमार शर्मा ने कहा कि मैं मोटरसाइकिल नहीं दूंगा। प्रार्थी ने बताया कि पिता की बीपी के कारण तबीयत ज्यादा खराब हो रही थी।प्रार्थी ने शिवजी लाल यादव अपने पिता को पेड़ के नीचे लेटाया। यातायात पुलिसकर्मी राजकुमार शर्मा से बार-बार निवेदन किया लेकिन मोटरसाइकिल नहीं दी। जिस पर मजबूरन प्रार्थी महेंद्र यादव ने अपने पिता को पुलिस लाइन के बाहर नीम के पेड़ के नीचे छोड़कर मोटरसाइकिल छुड़वाने में व्यस्त हो गया।जहां पर लगभग एक घंटे में सौ रुपए का चालन भरकर यातायात पुलिस कर्मी से प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल लेकर अपने पिता को करीब 1 घंटे बाद सआदत अस्पताल लेकर पहुंचा।जहां पर चिकित्सकों ने प्रार्थी के पिता को मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों ने बताया कि यदि मरीज को आधा घंटे पहले ले आते तो जान बच सकती थी।प्रार्थी ने पत्र में बताया की प्रार्थी के पिता की मृत्यु यातायात पुलिसकर्मी राजकुमार शर्मा की लापरवाही से हुई है।प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से यातायात पुलिस कर्मी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर न्याय दिलाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: आईआईटी स्थापना की पहल हुई तेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: विश्वास मोटर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की